फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Irrigation department called police and stopped the work

Panchkula News: सिंचाई विभाग ने पुलिस बुलाकर रुकवाया काम

Fri, 30 Aug 2024 06:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department called police and stopped the work
थाने में अधिकारियों के बीच हुई बहस, एचएसवीपी के अधिकारी बोले-जमीन हमारी क्यों लेें एनओसी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स सेक्टर-5 के विकसित होने से पहले ही एचएसवीपी और सिंचाई विभाग आमने-सामने आ गए हैं। सेक्टर को विकसित करने के लिए सड़क निर्माण के साथ ही सीवरेज और पेयजल लाइन डालने का काम शुरू होते ही दोनों विभागों के अधिकारियों में ठन गई है। एचएसवीपी का काम शुरू होने की जानकारी मिलते ही सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर पीसीआर बुला ली। यह मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों विभागों के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के बीच जमकर बहस भी हुई। इसके बाद काम पुलिस ने काम रुकवा दिया।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ मुनीष ने बताया कि नहरी एरिया में कोई भी सेक्टर विकसित करने से पहले विभाग से एनओसी लेनी पड़ती है। यहां कौशल्या डैम है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने काम शुरू करने से पहले विभाग से एनओसी नहीं ली है। इस कारण विभाग ने आवासी प्रोजेक्ट रुकवा दिया है जबकि एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की यहां 20 एकड़ जमीन है। यहां सेक्टर विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन

विभाग अपनी जमीन पर सेक्टर विकसित कर रहा है, तो सिंचाई विभाग से अनुमति क्यों लें। कौशल्या डैम से चार मीटर ऊंचाई पर सेक्टर विकसित किया जा रहा है। विभाग को लोगों की सुरक्षा का ध्यान है। यहां प्राइवेट बिल्डरों के दो बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पहले ही मौजूद हैं। उसमें सैकड़ों लोग रह रहे हैं। सरकारी सेक्टर को विकसित करने में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अड़ंगा क्यों लगा रहा है। विभागों की आपसी तनातनी के चलते यहां बसने की चाह रखने वाले लोग हैरान हैं। सेक्टर-5 में वाटर सप्लाई और सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए विभाग करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। सेक्टर की अंदरूनी सड़कें 40 फुट चौड़ी बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर विकसित होने से लाखों को मिलेगी राहत
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर से महज 10 किलोमीटर दूर 8.03 एकड़ में सेक्टर-5 बसाने की योजना बनाई है। विभाग की तरफ से हिमशिखा के पीछे 480 प्लाॅटों में से 102 प्लॉट काटे हैं। इस सेक्टर में अभी पानी और सीवरेज कनेक्शन डालने की तैयारी चल रही है। सेक्टर विकसित होने के बाद हिमशिखा सहित आसपास की कॉलोनियों को एक अतिरिक्त सड़क मिल जाएगी। अभी पंचकूला से हिमशिखा तक तय करने में 15 से 20 मिनट लगते हैं बाद में यह सफर केवल 10 मिनट का रह जाएगा। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा।


टोल प्लाजा के साथ पेट्रोल पंप से निकलेगी सड़क
पिंजौर के नए सेक्टर-5 में प्रवेश के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 45 मीटर सड़क टोल प्लाजा से थोड़ी दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के साथ बना रहा है। इसमें शामिल पुल का काम पूरा कर लिया गया है, जो डीएलएफ वैली के पास जाकर मिलेगा। यह सड़क 19.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही। अभी यहां भी वन विभाग की क्लीयरेंस नहीं मिलने के चलते सड़क का काम अधूरा पड़ा है।






पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स सेक्टर-5 विकसित करने के लिए सड़कों का काम शुरू किया जा रहा था। सिंचाई विभाग के एसडीओ ने एनओसी का हवाला देकर काम रुकवा दिया है, जबकि जमीन एचएसवीपी की है। इस संबंध में विभाग के एसई से बात हुई है। जल्द इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा। - राजीव शर्मा, एसई एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed