फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Irrigation Department and Forest Department teams won the state level cricket competition.

Panchkula News: राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिंचाई विभाग और वन विभाग की टीमें जीतीं

Fri, 13 Feb 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department and Forest Department teams won the state level cricket competition.
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला की ओर से ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में चतुर्थ अंतर विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वीरवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में सिंचाई विभाग और एचएसवीपी स्पार्टनस के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर एचएसवीपी स्पार्टन्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिंचाई विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। प्रशांत नंबरदार ने 34 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली। जबकि अजय खोखर ने 26 गेंदों पर 42 रन और दीप चौधरी ने 31 गेंदों पर 41 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

जवाब में एचएसवीपी स्पार्टन्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी और सिंचाई विभाग की टीम ने 18 रन की जीत दर्ज की। गेंदबाजी में विक्रम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला हरियाणा वन विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग की टीमों के बीच में खेला गया। टॉस जीतकर हरियाणा वन विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में उच्चतर शिक्षा विभाग की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इसी प्रकार हरियाणा वन विभाग की टीम ने यह मुकाबला 70 रन से जीत लिया और टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed