फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IRAD App: After analyzing the causes of accidents, black spots will be marked

आईआरएडी एप : हादसों के कारणों का विश्लेषण कर ब्लैक स्पॉट होंगे चिह्नित

Mon, 08 Aug 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
IRAD App: After analyzing the causes of accidents, black spots will be marked
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस द्वारा इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस (आईआरएडी) एप से सड़कों के ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जा रहे हैं। जिले में होने वाले सड़क हादसों और उनकी वजह का विश्लेषण कर उसे दूर किया जाएगा। हादसे की जांच करने वाले संबंधित अधिकारी को मौके पर जाकर हादसे का समय, वजह, घायलों और मृतकों की संख्या, हादसे में कौन सी गाड़ियां शामिल थीं, यातायात के नियमों का पालन कर रही थीं, या नहीं आदि को एप में दर्ज करना होगा। हादसे के समय मौसम कैसा था। इसकी जानकारी भी फीड करनी होगी। इससे डाटा के विश्लेषण में आसानी होगी।
विज्ञापन

मई 2022 से डाटा किया जा रहा है एकत्रित
ट्रैफिक पुलिस द्वारा मई 2022 से जिले में हो रहे सड़क हादसों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के लिए पुलिस एप के जरिए डेटाबेस तैयार कर रही है। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। एसीपी राजकुमार रंगा ने बताया कि यदि सड़क दुर्घटना होती है तो संबंधित थाने के द्वारा ट्रैफिक पुलिस को सारी जानकारी दी जाती है। उसके बाद एप में सारी जानकारी को फीड किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

क्या है आईआरएडी एप
सड़क हादसा होने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को दुर्घटना का पूरा विवरण फोटो, वीडियो, घायल, मरे व्यक्ति का नाम, उम्र, पता, वाहन नंबर, स्थल, हादसे का कारण एप में भरा जाएगा। इससे हादसे की सूचना के बारे में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर निगम आदि विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी मिलेगी। सड़क हादसे को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सड़क हादसे में चार की हुई मौत
जिले में सबसे अधिक सड़क हादसों की एफआईआर पिंजौर और चंडीमंदिर थाने में दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह शहर में अलग -अलग हादसों में चार लोगों मौत हुई है। सेक्टर-12ए और 14 की डिवाइडिंग पर कैंटर चालक की लापरवाही के कारण मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हुई थी। दूसरा हादसा चौकी गांव के पास कार चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मारकर दी थी। इस कारण स्कूटर सवार की मौत हो गई थी।

आईआरएडी एप पर सड़क हादसे का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, ताकी हादसों के कारण का पता लगाया जा सके। इससे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। - राजकुमार रंगा, एसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed