{"_id":"664a3e5ae6931a0efe0e3411","slug":"iphone-stolen-from-the-trunk-of-a-scooter-parked-outside-the-park-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-112122-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पार्क के बाहर खड़े स्कूटर की डिक्की से आई फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पार्क के बाहर खड़े स्कूटर की डिक्की से आई फोन चोरी
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित पार्क के बाहर खड़े स्कूटर की डिक्की से आई फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-6 निवासी तरुण गुप्ता ने शिकायत में बताया कि वे सुबह सैर करने के लिए सेक्टर-5 स्थित निर्झर वाटिका गए थे। उन्होंने अपना स्कूटर पार्क के गेट के सामने खड़ा किया और अपना आई फोन-11 व स्मार्ट वॉच डिक्की में रख कर सैर करने चले गए। सैर करने के बाद जब वे वापस पहुंचे तो डिक्की अनलॉक मिली। डिक्की से उनका आई-फोन और घड़ी चोरी हो गई थी। उन्होंने अपने मित्र के फोन से अपने नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद आया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।