{"_id":"61dde76cc8f9131bc71634ba","slug":"invoices-should-be-made-for-people-without-masks-pkl-office-news-pkl438998152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क वाले लोगों के किए जाएं चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क वाले लोगों के किए जाएं चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिला उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागर में पंचकूला के सभी 14 घटना कमांडर्स के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने घटना कमांडर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड उपयुक्त व्यवहार की सख्त पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी घटना कमांडर सार्वजनिक स्थान विशेषकर भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे मार्केट, बस स्टैंड, अस्पताल व सरकारी कार्यालयों में जाकर सुनिश्चित करें कि वहां पर मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी की पालना की जाए। अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उसका चालान किया जाए और साथ ही उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित भी करें।
घटना कमांडर ऐसे व्यक्तियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मास्क भी वितरित करें। अब तक किए गए चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अब से सभी घटना कमांडर्स को उनके द्वारा किए गए चालानों की रिपोर्ट प्रतिदिन उनके कार्यालयों में प्रस्तुत करनी होगी। ऐसे कमांडर्स जिन्हें चालान करने में लोगों की तरफ से किसी भी प्रकार के विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो वे पुलिस की मदद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने इस अवसर पर जिला में कोविड टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा की और कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण 100 प्रतिशत करने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने निर्देश दिए। उन्होंने जिला में कोविड केयर सेंटरों की समीक्षा करते हुए राजकीय महाविद्यालय कालका और राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर- 14 में भी जल्द से जल्द कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जटायु यात्रिका व सामुदायिक केंद्र सेक्टर- 12 व सामुदायिक केंद्र सेक्टर- 21 में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। जहां मरीजों के लिए दवाइयों सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। बैठक में एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी और नगराधीश गौरव चैहान भी उपस्थित थे।