फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Investigation of police atrocities on farmers, youth in Delhi completed

दिल्ली में किसानों, युवाओं पर पुलिस अत्याचार की जांच पूरी

Wed, 08 Sep 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Investigation of police atrocities on farmers, youth in Delhi completed
लाल किला हिंसा प्रकरण के बाद किसानों, युवाओं और पंजाबियों पर पुलिस अत्याचार की जांच के लिए गठित प? - फोटो : ?
इस साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किला घटनाक्रम के बाद पंजाब के किसानों, नौजवानों और अन्य लोगों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के बारे में पंजाब विधानसभा की विशेष कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट मंगलवार को स्पीकर राणा केपी सिंह को सौंप दी।
विज्ञापन

विधानसभा के प्रवक्ता ने बताया कि 5 मार्च, 2021 को सदन ने मांग रखी थी कि नई दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान पंजाबियों पर किए अत्याचारों की जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाना चाहिए और कमेटी बनाने के अधिकार स्पीकर को सौंप दिए गए थे। स्पीकर राणा केपी सिंह ने 30 मार्च, 2021 को एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी, जिसके सभापति विधायक कुलदीप सिंह वैद को बनाया गया था। कमेटी के सदस्यों में विधायक कुलबीर सिंह जीरा, फतेहजंग सिंह बाजवा, सरवजीत कौर माणूके और हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

इस कमेटी ने लुधियाना, मोगा, बठिंडा, संगरूर, मानसा, नवां शहर, जालंधर और अमृतसर जिलों का दौरा करके पीड़ित किसानों, नौजवानों और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित लोगों ने जो बयान कमेटी के समक्ष दर्ज करवाए, उन्हें रिपोर्ट में शामिल किया गया है, ताकि इसकी जानकारी विधानसभा द्वारा सरकार के पास पहुंचाई जा सके। मंगलवार को कमेटी के सभापति कुलदीप सिंह वैद और सदस्यों कुलबीर सिंह जीरा और हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने ‘किसान आंदोलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों पर हुए अत्याचार की घटनाओं की छानबीन करने के लिए गठित सदन की कमेटी की रिपोर्ट’ शीर्षक के तहत यह रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी। स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि वह इस रिपोर्ट को उचित कार्यवाही के जरिये सरकार तक पहुंचा देंगे, ताकि पीड़ितों को इंसाफ और सहायता मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed