फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Investigation: Incharge of Malaria Department visited Tibbi locality, found larva

जांच : मलेरिया विभाग के इंचार्ज ने टिब्बी मोहल्ले का किया दौरा, लारवा मिला

Wed, 06 Apr 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation: Incharge of Malaria Department visited Tibbi locality, found larva
कालका। टिब्बी मोहल्ला कालका में रैपिड फीवर सर्वे के तहत मलेरिया विभाग के इंचार्ज डॉक्टर धर्मेंद्र रंगा ने मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान एक घर में मच्छर का लारवा पाया गया। टीम ने उसको साफ करवाया। डॉक्टर धर्मेंद्र रंगा ने कहा कि बिना पानी के मच्छर पैदा नहीं होगा। मच्छर नहीं होगा तो मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, जीका वायरस और जापानी बुखार नही होगा। उन्होेंने अपील की है कि अपने घरों और आसपास पानी न रुकने दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आसपास जहां पानी जमा हो वहां डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, काला तेल डाल दें ताकि मच्छर का लारवा पानी के अंदर ही मर जाए। उन्होंने बताया कि तेल कोई दवाई नहीं है। तेल तो पानी के ऊपर सतह बना लेता है, जिससे मच्छर का लारवा सांस नहीं ले पाता और मर जाता है। एसएमओ डाक्टर रूपिन्द्र सिंह सैनी ने लोगों से अपील की है कि मच्छर मुक्त अभियान में शामिल हों ताकि कालका को मच्छर मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed