फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Investigation completed against former Inspector Indrajit

Panchkula News: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत के खिलाफ जांच पूरी, चालान पेश करने की मांगी अनुमति

Tue, 02 May 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Investigation completed against former Inspector Indrajit
चंडीगढ़। पंजाब में नशे के हजारों करोड़ रुपये के कारोबार मामले में पंजाब पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए भ्रष्टाचार मामले में जांच पूरी होने का हवाला देते हुए पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ चालान पेश करने की अनुमति मांगी है। हाईकोर्ट ने इस अर्जी पर मुख्य याचिका के साथ सुनवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मामले में इंद्रजीत सिंह के खिलाफ 2015 में एफआईआर दर्ज की गई थी। नशे के कारोबार मामले में लिए गए संज्ञान पर सुनवाई के दौरान इंद्रजीत सिंह की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। उस दौरान हाईकोर्ट ने विजिलेंस को आदेश दिया था कि वह इस मामले में इंद्रजीत सिंह को लेकर जांच को जारी रख सकते हैं लेकिन कोर्ट की अनुमति के बिना इसमें चालान पेश न किया जाए। इंद्रजीत सिंह को पंजाब पुलिस बर्खास्त कर चुकी है और नशे से जुड़ी सीलबंद रिपोर्ट में इंद्रजीत सिंह की भूमिका से जुड़े आरोपों का ब्योरा भी मौजूद है।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार उसने नशे के कारोबारियों को अपने पद का इस्तेमाल करते हुए फायदा दिया था। अब एफआईआर के आठ वर्ष बीत जाने के बाद जांच पूरी होने का हवाला देते हुए इस मामले में ट्रायल कोर्ट में चालान पेश करने की अनुमति मांगी गई है। कोर्ट ने इस अर्जी पर मुख्य याचिका के साथ ही सुनवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed