फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   international yoga day, narendra modi, modi visit chandigarh, yoga compitition, panchkula

योग महोत्सव पर कई प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया सम्मानित

Tue, 21 Jun 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
international yoga day, narendra modi, modi visit chandigarh, yoga compitition, panchkula
योग महोत्सव पर कई प्रतियोगिताएं सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
 सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में सोमवार को योग महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक राजीव रतन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति एवं सभ्यता बहुत प्राचीन है, जिसको आज के युवा वर्ग को अपनाने की जरूरत है, जो नैतिक मूल्यों में कमी आई है। इसकी वजह हम अपनी  प्राचीन संस्कृति को भूल रहे है।
विज्ञापन

 
उन्होंने आयुष विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को विभाग की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में भवन विद्यालय के माधव प्रथम, सेंट सोल्जर स्कूल की विशाखा द्वितीय, राजकीय संस्कृति स्कूल की गजल को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भवन विद्यालय की सांची को प्रथम, न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रांजल को द्वितीय, भवन विद्यालय की मेघना व न्यू इंडिया स्कूल की पूजा जोशी को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया। 
विज्ञापन


प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में झज्जर की टीम को प्रथम, फतेहाबाद की टीम को द्वितीय जबकि टोहाना सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने कहा कि उन्होंने योग महोत्सव में प्रदर्शनी आयोजित कर जहां बच्चों को आयुर्वेद की जानकारी दी है। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर मनोरंजन के साथ साथ योग के प्रति जागरूक भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर शालीन सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. प्रतिभा भाटिया सहित आयुष विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्रदेश भर के गवर्नमेंट स्कूलों से आए बच्चे उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed