फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   international yoga day, narendra modi, modi visit chandigarh, panchkula admin, panchkula

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने लिया व्यवस्था का जायजा

Tue, 21 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
international yoga day, narendra modi, modi visit chandigarh, panchkula admin, panchkula
pm modi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए हरियाणा से आए योग साधकों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को पंचकूला जिला प्रशासन की टीम फील्ड में पहुंच गई। टीम में अंबाला मंडल के आयुक्त अंकुर गुप्ता, उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। पंचकूला में चौदह स्थानों पर योग साधकों को ठहराया गया है। पंचकूला की डीसी ने इन सभी स्थलों का जायजा टीम के साथ लिया और यहां पानी और बच्चों की सोने की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बच्चों और योग साधकों से उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


डीसी ने इन व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार संबंधित नोडल अधिकारियों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए आए प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दिशा में विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कहीं कमी लग रही है तो उसे तुरंत दूर किया जाए। पंखे भी लगे और पानी भी पहुंचा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ में होने वाले योग कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से स्टूडेंट्स और योग साधक शहर में पहुंचे है। इसके लिए शहर में 14 स्थलों पर स्टूडेेंट्स के रहने का प्रबंध किया गया है। स्टूडेंट्स की गर्मी की परेशानी मौसम ने खत्म कर दी है। यहां पंखे की व्यवस्था भी कर दी गई है और पानी की व्यवस्था भी। पंचकूूला के सेक्टर छह में फरीदाबाद के करीब 190 बच्चे और सेक्टर सात में गुड़गांव से करीब 200 बच्चे हैं। जिला प्रशासन द्वारा 14 स्थलों पर प्रदेश के 4000 बच्चों के रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


हमारे पास हर प्रकार का प्रबंध है। जहां पंखे धीमे चल रहे थे उनके बदलवा दिया गया है और पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवा दिया गया। खाने  के लिए भी हमने अच्छा बंदोबस्त किया है। इसके अतिरिक्त भी किसी भी परेशानी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डा. गरिमा मित्तल, उपायुक्त पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed