फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions were given for verification of housing scheme in the review meeting

Panchkula News: समीक्षा बैठक में आवास योजना की वेरिफिकेश के निर्देश दिए

Sat, 17 May 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions were given for verification of housing scheme in the review meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संदर्भ में सभी जिला उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी उपायुक्तों को दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने इसके बाद लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आने वाले नए केसों की जल्दी वेरिफिकेशन के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को जल्द योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने प्रधान सचिव को आश्वासन दिया कि जिले में जल्द इस योजना के तहत कार्य को पूरा कर लिया जाएगा और लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 404 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लाॅट दिए जा चुके हैं व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 178 लोगों ने प्लाॅट का लाभ लेने के लिए पंजीकरण किया है। जिनका वेरिफिकेशन का कार्य शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप, दीपक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed