फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions to prepare an alternative route in two days to evacuate vehicles from Pinjore bypass

Panchkula News: पिंजौर बाइपास से वाहनों को निकालने के लिए दो दिन में वैकल्पिक रास्ता तैयार करने के निर्देश

Sat, 18 May 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Instructions to prepare an alternative route in two days to evacuate vehicles from Pinjore bypass
पंचकूला। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने ठेकेदार को पिंजौर बाइपास से वाहनों को निकालने के लिए सेफ्टी पैरामीटर के साथ वैकल्पिक रास्ता दो दिन में तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही रोड अंडर ब्रिज के काम को जल्द पूरा करने को कहा है। डाॅ.यश गर्ग शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जिला के रोड को लेकर बनी समस्याओं पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एनएचएआई शिमला, चंडीगढ़, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने संबधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एनएचएआई चंडीगढ़ को निर्देश दिए कि वे सेक्टर-26 और 27 चौक पर बनी समस्या का समाधान करें। साथ ही पंचकला-यमुनानगर हाईवे पर वन-वे स्पाट पर संकेत बोर्ड और वैकल्पिक डिवाइडर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा माजरी चौक एरिया को रि-डिजाइन पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिमला हाईवे पर डीएलएफ के सामने ओवर ब्रिज के निर्माण और सर्विस रोड को जल्द शुरू किया जाए। ताकि, वाहन चालकों को यहां से आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना रहे।
विज्ञापन

डाॅ. यश गर्ग ने एनएचएआई शिमला को निर्देश दिए कि वो बद्दी-नालागढ़ हाइवे का निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक रास्ता वाहनों के लिए तैयार करें। उपायुक्त ने कहा कि 15 दिनों में रोड सेफ्टी की बैठक का आयोजन किया जाना है। इसके पहले अपने-अपने विभाग के काम को पूरा करने सुनिश्चित करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर एक्सईएन जगविंदर रंगा, एनएचएआई चंडीगढ़ डीजीएम प्रियंका, ठेकेदार जयदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed