{"_id":"6250922f7b98e954c32b5a5a","slug":"instructions-to-clean-waterways-before-monsoon-bureau-news-pkl4470860124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले जल मार्गों को साफ करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने जल स्रोत विभाग को दी हिदायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले जल मार्गों को साफ करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने जल स्रोत विभाग को दी हिदायतें
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर शुक्रवार को पंजाब के जल स्रोत विभाग के अधिकारियों क?
- फोटो : 1
मानसून से पहले जल मार्गों को साफ करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जल स्रोत विभाग को दी हिदायतें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जल स्रोत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को हिदायत दी है कि मानसून की शुरुआत से पहले राज्य में दरिया के तटबंध टूटने की संभावना वाले स्थानों पर सफाई और बाढ़ रोकथाम कार्य शुरू कर दिए जाएं।
राज्य की समूची सिंचाई और ड्रेनेज प्रणाली, विशेषकर घग्गर दरिया और इसकी सहायक नदियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री की सरकारी रिहायश पर हुई मीटिंग में भगवंत मान ने मुख्य इंजीनियर (ड्रेनेज) को पुलों के निचले जल मार्गों की उचित सफाई और जमा कीचड़ को हटाने के लिए उचित प्रबंध करने को कहा। इसके अलावा भारी बारिश के दौरान अक्सर दरियाओं खासकर घग्गर दरिया में बाढ़ की संभावना वाले स्थानों को मजबूत करने की भी ताकीद की। मुख्य इंजीनियर (ड्रेनेज) ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 67 लाख की राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने जल स्रोत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से भी कहा कि मानसून सीजन की शुरुआत से पहले ही बाढ़ रोकथाम के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को बाढ़ के कहर से बचाया जा सके। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव को स्पष्ट किया कि राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ पूरा तालमेल करते हुए राज्य में चल रहे बाढ़ रोकथाम कार्यों की नियमित तौर पर निगरानी की जाए।
विज्ञापन
कैप्शन
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर शुक्रवार को पंजाब के जल स्रोत विभाग के अधिकारियों की बैठक में मानसून के दौरान बाढ़ रोकथाम के कार्यों पर चर्चा हुई।