फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions: Take strict action against encroachers: DCP

निर्देश : अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : डीसीपी

Sat, 12 Mar 2022 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Instructions: Take strict action against encroachers: DCP
पंचकूला। शुक्रवार को पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में थाना प्रबंधकों व सभी पुलिस चौकी इंचार्जों के साथ अवैध अतिक्रमण को लेकर बैठक की। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रबंधक थाना और पुलिस चौकी इंचार्ज वह सुनिश्चित करें कि पंचकूला और कालका में जहां-जहां अवैध अतिक्रमण हटाया गया है वहां पर दोबारा से कब्जा ना हो।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध झुग्गियां बसाने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण जैसे अवैध झुग्गी, रेहड़ी फड़ी, दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे जगह को अवैध तरीके से कब्जा करके प्रयोग में लाकर अवैध अतिक्रमण करते है। जिसके चलते आमजन को असुविधा होती है। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मीटिंग के दौरान एसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि जुगाड़ वाहन जो गैर कानूनी तरीके से तैयार करके रेहडी फड़ी इस्तेमाल करते है।
विज्ञापन

उन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त करके जुर्माना किया जाये। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। उस क्षेत्र में लगातार थाना क्षेत्र प्रबंधक व पेट्रोलिंग व्हीकल जैसे क्यूआरटी, राइडर व पीसीआर द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति फिर से इस प्रकार से अवैध अतिक्रमण करता पाया गया तो मौके पर नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों के संज्ञान में डालकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed