{"_id":"69fe49191d4ffc94db060ade","slug":"instructions-issued-for-the-speedy-resolution-of-complaints-at-samadhan-shivirs-panchkula-news-c-87-1-pan1010-136187-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: समाधान शिविर की शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: समाधान शिविर की शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा- लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली समस्याओं का बिना देरी प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने बताया कि जिले में समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का तेजी से निपटारा किया जा रहा है और लंबित शिकायतों को भी जल्द हल कर दिया जाएगा।
इसके बाद लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो और एसएमजीटी से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अगली बैठक से पहले सभी लंबित मामलों का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, वन विभाग के अधिकारी विशाल कौशिक, एचएसवीपी के ईओ सुरेंद्र सिंह, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, एसीपी अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।