फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instead of protecting Punjab, CM Mann handed it over to the people of Delhi: Sukhbir Badal

सीएम मान ने रक्षा करने के बजाय पंजाब दिल्ली वालों को सौंप दिया: सुखबीर बादल

Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Instead of protecting Punjab, CM Mann handed it over to the people of Delhi: Sukhbir Badal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करते हुए कहा कि जिसके जरिये पंजाब को लूटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान रक्षा करने के बजाय सूबे को दिल्ली वालों के हाथों में सौंप रहे हैं, जिससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अकाली दल पूरे पंजाब में 40 हजार एकड़ जमीन की सुरक्षा के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा और 15 जुलाई को लुधियाना से इसकी शुरुआत की जाएगी। सुखबीर ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 1995 के राज्य जमीन अधिग्रहण अधिनियम के तहत किसानों की जमीन को जबरदस्ती सस्ते दामों पर अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद किसानों को लूटकर अपने स्वयं के खजाने को भरना है। 158 गांवों की 40 हजार एकड़ जमीन कथित लैंड पूलिंग योजना के तहत एक्वायर की जा रही है, जो वास्तव में जमीन हड़पने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आरोप लगाया कि आप दिल्ली लीडरशिप पार्टी के लिए 10 हजार करोड़ रुपये एकत्र करना चाहती है। यही कारण है कि केंद्रीय जमीन अधिग्रहण अधिनियम 2013 के बजाय पंजाब क्षेत्रीय टाउन प्लानिंग और विकास अधिनियम, 1995 के तहत राज्य भर में जमीन एक्वायर करने का फैसला किया है। सुखबीर ने कहा कि विरोध प्रदर्शन उन सभी शहरों में किया जाएगा, जहां जमीन एक्वायर की जानी है। इन शहरों में लुधियाना, मोहाली, अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, संगरूर, मोगा, नवांशहर, फिरोजपुर, बरनाला, होशियारपुर, कपूरथला, बटाला, फगवाड़ा, तरनतारन, सुल्तानपुर लोधी, नकोदर और गुरदासपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed