फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inspection of buses of Holy Child School, eight challaned, one seized

Panchkula News: होली चाइल्ड स्कूल के बसों का निरीक्षण, आठ का चालान, एक जब्त

Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Inspection of buses of Holy Child School, eight challaned, one seized
पंचकूला। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल कुमार व श्याम शुक्ला ने सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत सोमवार को मोरनी ब्लॉक स्थित होली चाइल्ड स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ बसों का चालान और एक को जब्त किया। जांच के दौरान स्कूल बस में स्पीड गवर्नर लगा था पर चालू हालत में न होकर बायपास किया हुआ था। बस को पंचकूला बस स्टैंड के पास जब्त किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, ड्राइवरों के दस्तावेज, विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा मानकों और संबंधित दिशा-निर्देशों के पालन की स्थिति की जांच की गई। साथ ही वाहन फिटनेस, रूट प्लेट व टाइमिंग, बीमा, लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच की गई। आयोग के सदस्यों ने निर्देश दिए कि बस का सीसीटीवी कैमरा लिंक ड्राइवर के पास ना होकर ट्रांसपोर्ट इंचार्ज या स्कूल प्रिंसिपल के पास होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्कूल को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी बसों की कमियों को एक सप्ताह में दूर किया जाए अन्यथा बसों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर संबंधित स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान में बाल कल्याण समिति के सदस्य रजनीश कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि मालिक, पंचकूला आरटीओ मोहित लाकरा, ब्रिजेश पास्सी, टीएम रोडवेज सतबीर सिंह आदि भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed