फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Innova collided with a machine parked on the roadside, one died

Panchkula News: सड़क किनारे खड़ी मशीन से टकराई इनोवा, एक की मौत

Mon, 26 May 2025 10:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Innova collided with a machine parked on the roadside, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढिलवां (कपूरथला)। जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर ढिलवां फ्लाईओवर से 500 मीटर पीछे सड़क पर पंक्चर खड़े ट्रैक्टर के पीछे लगाई चुकंदर वाली मशीन से इनोवा कार टकरा गई, जिसमें तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में कार चालक कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। वे लुधियाना से वापस अपने घर अमृतसर लौट रहे थे।
ड्राइवर सीट के बिल्कुल पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ड्राइवर सीट के साथ बैठा मृतक का भाई बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स व ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए ब्यास अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई, जिसके बाद परिजन उसे अमृतसर के अस्पताल ले गए। वहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चुकंदर वाली मशीन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय पंकज अनेजा के रूप में हुई है, जोकि कपड़ा व्यापारी था। घायल की पहचान शशिपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना ढिलवां के एएसआई दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि ढिलवां फ्लाईओवर से करीब 500 मीटर पीछे इनोवा कार का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि इनोवा कार सड़क पर पंक्चर खड़े ट्रैक्टर के पीछे लगी चुकंदर वाली मशीन से ड्राइवर सीट की तरफ से टकरा थी। कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में कार चालक पंकज अनेजा की मौके पर ही मौत हो गई। शशिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ब्यास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई। परिजन उसे अमृतसर के अस्पताल ले गए। एएसआई दलविंदरवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई रविंदर कुमार के बयान के आधार पर ट्रैक्टर समेत मशीन को कब्जे में लेकर चालक प्रताप सिंह निवासी आलेवाल जीरा फिरोजपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी चालक फरार है, जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed