Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   INLD pays tribute to Devi Lal's idols by bathing them with milk

इनेलो ने देवीलाल की प्रतिमाओं को दूध से नहलाकर दी श्रद्धांजलि

Tue, 06 Apr 2021 09:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
INLD pays tribute to Devi Lal's idols by bathing them with milk
चंडीगढ़। चौधरी देवी लाल की 20वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। हरियाणा के सभी जिलों में चौधरी देवी लाल की प्रतिमाओं को दूध से नहलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली में राजघाट पर ताऊ देवी लाल की समाधि ‘संघर्ष स्थल’ पर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व अन्य लोगों ने देवी लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने देवीलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इनेलो नेताओं ने ताऊ देवीलाल को किसान, कमेरे तथा गरीबों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आज किसान और कमेरा वर्ग सबसे ज्यादा दुखी है, ऐसे में लोगों को चौधरी देवीलाल की आम आदमी को लाभ देने वाली नीतियों की याद आती है। हरियाणा को राज्य बनवाने में सबसे बड़ा योगदान देवीलाल का रहा है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जन्म-दिन और पुण्य-तिथि पर सरकार को कार्यक्रम कर उनको याद करना चहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपने महापुरुषों को याद रख सकें और युवा उनके दिखाए रास्ते पर चल कर लोगों की भलाई के कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो ने संगठन में नियुक्तियां कीं
इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से सलाह मशविरा कर सूबे सिंह लोहान और अशोक वर्मा को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। इनके अलावा चतर सिंह कश्यप को बीसी सेल का राज्य संयोजक और बलराज नगूरा को उचाना का हलका अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed