फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Information boards will be installed at every square of Panchkula, location and sectors will be easily known

Panchkula News: पंचकूला के हर चौक पर लगेंगे सूचना बोर्ड, आसानी से लोकेशन और सेक्टरों का चलेगा पता

Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Information boards will be installed at every square of Panchkula, location and sectors will be easily known
पंचकूला। शहर की पहचान, सौंदर्य और यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम 58 स्थानों पर सूचनात्मक बोर्ड लगाने जा रहा है। प्रत्येक चौक पर 4-4 बोर्ड लगाए जाएंगे। बोर्ड के दोनों तरफ सेक्टरों और आस-पास के प्रमुख स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि बोर्ड लगाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। शहर में बाहर से आने वाले पर्यटकों, यात्रियों और नए निवासियों को रास्ता खोजने में काफी दिक्कत होती थी। बोर्ड लगने के बाद उन्हें आसानी से लोकेशन और सेक्टरों का पता चल सकेगा। महापौर ने बताया कि बोर्ड के लिए पोल खड़े हो चुके हैं और अगले एक महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। पार्षदों का मानना है कि यह परियोजना पंचकूला को एक मॉडर्न सिटी की तरह प्रस्तुत करेगी। इससे शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर और विजिबिलिटी दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed