फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Indo Tibetan Border Police Force U.O. in Bhanu and A.C.C. course completed

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू में यू.ओ. एवं ए.सी.सी. कोर्स संपन्न

Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Indo Tibetan Border Police Force U.O. in Bhanu and A.C.C. course completed
बरवाला। प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू, (पंचकुला) में यू.ओ. एवं ए.सी.सी कोर्स का समापन महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन की ओर से किया गया। इस अवसर पर विक्रांत थपलियाल सेनानी, पदाधिकारीगण एवं इन कोर्सों में भाग लेने वाले प्रतिभागी भी उपस्थिति रहे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की विभिन्न वाहनियों से आए हुए यू.ओ.सी. (अंडर ऑफिसर कोर्स) के लिए 108 हेड कांस्टेबल जी.डी. और ए.सी.सी.(एडवांसड कांस्टेबुलरी कोर्स) के लिए 288 कांस्टेबल/जी.डी. शामिल हुए। यह कोर्स पदोन्नति से पहले करने वाले जरूरी कोर्सों में से है। इन दोनों कार्सों की अवधि छह सप्ताह थी, इन दह सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान पी.टी., ड्रिल, वैपन, टेक्टिक्स सी.डब्लू.सी.आई. मैप रीडिग इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण देकर इन्हें अगली पदोन्नति के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ईश्वर सिंह दूहन, महानिरीक्षक की ओर से कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी जवानों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू एक बेहतरीन प्रशिक्षण केन्द्र है। इसमें बेहतरीन सुविधाएं जैसे ड्रिल ग्राउंड, पी.टी. ग्राउंड, आब्सटिकल, स्वींमिंग पूल, वैपन विंग और टैक विंग, छोटी और लंबी फायरिंग रेंज इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके उपरांत महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पुन: शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सब ने अपने कोर्स के दौरान हर क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसको देश की सेवा में अमल करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed