फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Indo-Tibetan Border Police Force Bhanu's 15-day tailoring training concludes

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू का 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

Thu, 26 May 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Indo-Tibetan Border Police Force Bhanu's 15-day tailoring training concludes
बरवाला। महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू के परिवार कल्याण केंद्र में संतोष दूहन, प्रमुख हावा बीटीसी की अध्यक्षता में और हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की चैयरपर्सन रीतू अरोरा के प्रयासों से हावा परिवार के कल्याणार्थ उषा मशीन कंपनी की ओर से 15 सिलाई मशीन प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भानू को प्रदान की गई थी। उषा मशीन कंपनी की ओर से प्रदान की गई सिलाई मशीनों का 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला चलाई गई थी। इसका आज समापन किया गया।
विज्ञापन

सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन संतोष दूहन, प्रमुख हावा बी.टी.सी. एवं ईश्वर सिंह दूहन, महानिरीक्षक, बी.टी.सी. की ओर से किया गया। इस कार्यशाला में उषा मशीन कंपनी की ट्रेनर की ओर से बी.टी.सी. भानू की 15 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने बड़ी मेहनत और लगन से इस प्रशिक्षण को पूरा किया इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने अपनी रुचि दिखाई और बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस संस्थान की ओर से हिमवीर महिलाओं के कल्याणार्थ पूर्व में भी विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम जैसे योगा क्लासें, कुकिंग, सिलाई, बुनाई एवं ब्यूटी पार्लर इत्यादि कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की कोशिश की जाती है। जिससे वे अपनी आजीविका पर स्वयं निर्भर हो सकें। यह संस्था महिलाओं में जागरूकता लाने और उन्हें सक्षम और समर्थ बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed