{"_id":"68507996e7e0541db80ae0bf","slug":"indiscriminate-firing-on-a-person-drinking-tea-two-bullets-hit-him-panchkula-news-c-66-1-spkl1006-101654-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चाय पी रहे व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गोलियां लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चाय पी रहे व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गोलियां लगीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। सोमवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात हमलावराें ने थर्मल काॅलोनी के गेट नंबर दो के बाहर बने एक चाय के खोखे पर चाय पी रहे एक व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें पीड़ित को एक गोली सीने और एक पैर में लगी। हमलावर बाइक पर जोगानंद रोड की तरफ फरार हो गए। घायल व्यक्ति को उसके साथ साथियों ने तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल व्यक्ति की पहचान संतपुरा रोड निवासी ललित छाबड़ा (35) के रूप में हुई और वह शहर में सेनेटरी के सामान की दुकान चलाता है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने युवक पर लगातार पांच से छह गोलियां चलाई थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह के अलावा सीआईए स्टाफ की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। पीड़ित पर गोलियां किसने और क्यों चलवाईं, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस घायल व्यक्ति के बयान लेकर मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले को ट्रेस करने के लिए सीआईए स्टाफ की टीमें जांच में जुट गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।