फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Indian snowshoe team leaves for Italy to participate in winter sports event

Panchkula News: भारत का स्नोशू दल शीतकालीन खेल आयोजन में भाग लेने इटली रवाना

Sat, 03 Jan 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Indian snowshoe team leaves for Italy to participate in winter sports event
पंचकूला। भारत का 10 सदस्यीय स्नोशू रनिंग दल विश्व के सबसे प्रतिष्ठित शीतकालीन खेल आयोजनों में से एक 52वीं चियास्पोलाडा-2026 अंतरराष्ट्रीय स्नोशू दौड़ में भाग लेने के लिए इटली के फोंडो के लिए रवाना हो गया। यह प्रतियोगिता विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी स्नोशू दौड़ मानी जाती है। भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने दल को रवाना किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस वर्ष 15 से अधिक देशों के शीर्ष एथलीट भाग ले रहे हैं। यह भारत की इस प्रतिष्ठित स्नोशू प्रतियोगिता में दूसरी भागीदारी है, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। दल में शामिल एथलीट अंशुमान बोपराई, मुज़मिल हुसैन मीर, अक्षिर सिंह कुश, करण शर्मा, अंकित खोखर, अंजुम चौधरी, धानी मल्होत्रा और आशना चौधरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed