{"_id":"628400e85e1f3d43ca67e65c","slug":"india-emerged-as-a-world-guru-through-yoga-pkl-office-news-pkl450932356","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योग के माध्यम से विश्व गुरु के रूप में उभरा भारत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योग के माध्यम से विश्व गुरु के रूप में उभरा भारत’
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-पांच में आयोजित तीन दिवसीय मेगा योग शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर में स्वयं योग करके सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। विशाल मेगा शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ रतनलाल कटारिया, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा, आईटीबीपी के आईजी ईश्वर सिंह दूहन, हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. हरीश कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है और भारत योग के माध्यम से विश्व गुरु बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में योग को स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी हैं कि उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर कटारिया ने देश भक्ति का गीत ‘तैयार हो जाओ साथियों, अर्पित करदो तन, मन, धन, देश मांग रहा बलिदान’ गाकर आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों का हौसला बढ़ाया।
बता देें कि यह योग शिविर आजादी के अमृत महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
योग के प्रति लोगों को जागरूक किया
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने स्वयं मेगा योग शिविर में योग करवा कर सभी को प्रतिदिन आधा घंटा योग करने का संदेश दिया। उन्होंने विभिन्न योग आसन और उनके लाभ के बारे में भी सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशाल योग शिविर का आयोजन आने वाली 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग शिविर में भानु ट्रेनिंग सेंटर के पदाधिकारी एवं हिम वीरों ने योगाभ्यास करके संदेश दिया है कि हिम वीर कैसा योगाभ्यास करके अपने आप को फिट रखकर देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रतिदिन स्नान करते हैं, वह शरीर का स्नान है। योग और प्राणायाम मन का स्नान है। इससे मन के विचार शुद्ध और शरीर में एकाग्रता और फिटनेस का संचार होता है। हम सभी को योग की शरण में जाना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के योगासन खिलाड़ियों की ओर से योग डेमो की अद्धभुत प्रस्तुति दी गई और इन बच्चों के प्रोत्साहन के लिए हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। सांसद ने योग केंद्र, खेड़ावाली, कालका के योग शिक्षक रोशन लाल कटारिया की टीम के बाल योग साधकों और साधिकाओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह दूहन, महानिरीक्षक, आईटीबीपी, नगराधीश गौरव चौहान एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी पंचकूला डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।