Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   India closed: Buses stalled, markets open, farmers thundering in towns

पंचकूला में भारत बंद पर नहीं चली बसें, मार्केट रही खुली

Wed, 09 Dec 2020 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
India closed: Buses stalled, markets open, farmers thundering in towns
पंचकूला। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के भारत बंद का पंचकूला में मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद का परिवहन सेवाओं पर व्यापक असर दिखा। पंचकूला परिवहन विभाग ने लंबे और स्थानीय मार्ग पर बसों का संचालन नहीं किया। बंद के दौरान शहर के बाजार खुले रहे। किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस, इनेलो और आप सहित अन्य पार्टियों ने किसानों के पक्ष में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी, रायपुररानी में किसानों के समर्थन में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। पंचकूला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी किसानों के पक्ष में वर्क सस्पेंड रखा।
विज्ञापन

पंचकूला परिवहन विभाग की तरफ से बसों का संचालन लोकल और लांग रूट पर बंद कर दिया गया। रोजाना बस स्टैंड से 75 बसों का संचालन होता है। इसमें दिल्ली, रोहतक, पानीपत, करनाल सहित अन्य जगहों के लिए बसें संचालित होती हैं। यह बसें भारत बंद की वजह से संचालित नहीं हो पाईं। इससे दिल्ली, रोहतक, पानीपत सहित अन्य रूटों पर चलने वाली बसें नहीं चलीं। लोकल रूट जीरकपुर, पिंजौर, कालका के लिए भी पंचकूला से बसों का संचालन नहीं हुआ है। बस स्टैंड पर रोहतक जाने वाले राजेश मलिक ने बताया कि बसों के बंद होने से परेशानी हुई है। वहीं दिल्ली जाने के लिए आए सुधीर वर्मा ने बताया कि बसों का संचालन नहीं होने से तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं। पंचकूला परिवहन विभाग के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि बसों का संचालन भारत बंद होने के कारण नहीं हुआ है। लोकल रूट पर भी बसों का संचालन नही हुआ है।
विज्ञापन

मार्केट रहीं गुलजार
शहर की मार्केट भारत बंद होने के बाद भी खुली रहीं। शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 10, 20 सहित सभी मुख्य बाजार खुले रहे। लोगों ने अपनी दुकानें खोलीं। दुकानदारों ने कहा कि भारत बंद का दुकान बंद कर विरोध नहीं करेंगे। पुलिस की तरफ से भी शहर में लगातार गश्त जारी रही। वहीं पंचकूला पुलिस आयुक्त, उपायुक्त सहित शहर में तैनात प्रशासन के सभी अधिकारी दिनभर सभी जगह की जानकारी लेते रहे। शहर में शांति व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed