फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Increase in patients in civil hospital due to cold, cough and viral

Panchkula News: सर्दी, जुकाम और वायरल से सिविल अस्पताल में बढ़े मरीज

Mon, 21 Oct 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients in civil hospital due to cold, cough and viral
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और वायरल का संक्रमण बढ़ा है। इसका असर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में देखने को मिल रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी में बदन दर्द, सर्दी, जुकाम और वायर बुखार के पीड़ित लगातार पहुंच रहे हैं। प्लेटलेट्स भी वायरल बुखार के कारण कम हो रहे हैं। इस कारण बच्चों की ओपीडी जहां तीन सौ थी, अब यह बढ़कर चार सौ हो गई है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में मरीजों का लोड अधिक होने के बाद एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया है।
बच्चों के स्पेशलिस्ट डॉ. गगन कुमार ने बताया कि वायरल इंफेक्शन बढ़ रहा है। डेंगू के अलावा अक्तूबर में मौसम में बदलाव आ रहा है। इस कारण बच्चों में ज्यादा सर्दी, जुकाम बढ़ गया है। लगातार मौसम में बदलाव के कारण पेशेंट की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बच्चे रोजाना कम से कम चार से छह गिलास पानी पीए। घर से निकलने से पहले नाक पर सरसों का तेल लगाएं। इससे उन्हें किसी दूसरे के छींकने या खांसने से निकलने वाले कीटाणुओं से बचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बच्चों की पानी की बोतल में थोड़ा सा ग्लूकोज और तुलसी के पत्ते डाल कर दें, ताकि वे ऊर्जावान महसूस करें और स्कूल से वापस आते ही उन्हें शहद मिलाकर गुनगुना पानी पिलाएं। स्कूल जाते समय उनके हाथों में सैनिटाइजर लगाकर भेजें। बच्चों के खाने में प्याज, हरी सब्जियां, जूस, फल शामिल करें। सेब और दही रोज जरूर खिलाएं, इससे वे जल्दी से बीमार नहीं होंगे। बच्चे जब गार्डन में जाएं तो उन्हें समझाएं कि उन जगहों के पास न खेलें जहां थोड़ा भी पानी इकट्ठा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में आए बच्चों का चल रहा इलाज
अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने आई शायरा बानों ने बताया कि वायरल नहीं जा रहा था। अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं। टेस्ट में प्लेटलेट्स कम पाया गया। इसके बाद बच्चे को ग्लूकोज चढ़ाया गया। एमडीसी -4 से आए सुरेश कुमार ने बताया कि बेटे अर्पित का बुखार नहीं उतरने पर इलाज के लिए लेकर आए हैं। उसके प्लेटलेट्स कम थी। ग्लूकोज चढ़ाने के बाद राहत मिली है।



अस्पताल में इलाज के लिए आए बच्चों में वायरल लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इस पर नियंत्रण पाने के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। इसरजेंसी में फीवर क्लीनिक के साथ स्पेशलिस्ट बच्चों के तैनात किए गए है। -डॉ. जितेंदर सिंह, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed