{"_id":"69daafb126fc4136b703eb0f","slug":"inconvenience-caused-by-three-traffic-lights-within-250-meters-demand-raised-for-their-removal-panchkula-news-c-87-1-pan1010-135217-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 250 मीटर में तीन ट्रैफिक लाइट से बढ़ी परेशानी, हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 250 मीटर में तीन ट्रैफिक लाइट से बढ़ी परेशानी, हटाने की मांग
विज्ञापन
जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग बोले-बिना योजना लगाए सिग्नल, दिनभर लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12 और 12ए की डिवाइडिंग रोड पर महज 250 मीटर की दूरी में तीन ट्रैफिक लाइट लगाने से लोगों की सुविधा बढ़ने के बजाय परेशानी बढ़ गई है। जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे अव्यवहारिक बताया है।
उन्होंने कहा कि अंबाला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर के नीचे सेक्टर-12 व 12ए की एंट्री पर पहले से ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर, जहां पहले ही ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है, दो अतिरिक्त ट्रैफिक लाइट लगा दी गईं।
सिहाग के अनुसार इन ट्रैफिक लाइट्स के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिना उचित योजना और अध्ययन के लगाए गए ये सिग्नल समस्या का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण से मांग की कि इस पूरे मामले का दोबारा अध्ययन किया जाए और सेक्टर-12 कट पर लगी ट्रैफिक लाइट को हटाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।