फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Inauguration of Government Nursing College building in Khedawali, wave of happiness among villagers

Panchkula News: खेड़ावाली में राजकीय नर्सिंग काॅलेज भवन का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Sun, 05 Oct 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Government Nursing College building in Khedawali, wave of happiness among villagers
कालका। खेड़ावाली में राजकीय नर्सिंग काॅलेज भवन का उद्घाटन होने से इलाके में खुशी की लहर है। लोगो का कहना है कि यह कॉलेज खुलने से विद्यार्थी कम फीस में यहां पर दाखिला लेकर अपने जिले में रहकर ही पढ़ाई कर पाएंगे। बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र से डिजिटल माध्यम से कालका के खेड़ावाली स्थित नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया है। दो एकड़ भूमि पर बने इस नर्सिंग कॉलेज का निर्माण 39.13 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।
विज्ञापन

प्राइवेट संस्थानों में नहीं खर्च करनी पड़ेगी भारी फीस

नर्सिंग कॉलेज खुलने से विद्यार्थियों को प्राइवेट संस्थानों में नर्सिंग कोर्स करने के लिए भारी भरकम रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेगी। लोगों की लंबे समय जारी मांग अब पूरी हो चुकी है। - आजाद स्वामी
विज्ञापन



बेटियों का भविष्य होगा उज्जवल

कालका निवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। खेड़ावाली में नर्सिंग कोर्स शुरू होने के बाद बेटियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूर-दराज न जाकर अपने क्षेत्र में ही रहकर सुविधा उपलब्ध होगी और उनका भविष्य सुनहरा होगा। गांव में नर्सिंग कॉलेज खुलने से ग्रामीणों को भी इसका फायदा होगा। - रंजीत उप्पल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed