फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In view of the increasing threat of corona, instructions to increase beds and medicines in the hospital

Panchkula News: कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पताल में बेड और दवाएं बढ़ाने के निर्देश

Sun, 25 May 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
In view of the increasing threat of corona, instructions to increase beds and medicines in the hospital
पंचकूला। हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में तैयारी की जा रही है। इस कारण सिविल अस्पताल में बेड और दवाओं के पर्याप्त स्टॉक को रखने की सलाह दी गई है। इसमें आरटीपीसीआर टेस्ट किट भी अधिक होनी चाहिए। वहीं, अस्पताल में जल्द ही कोरोना के लिए बेड रिजर्व करने की तैयारी की जा रही है। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में कोरोना के मामले आए हैं। इसको देखते हुए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग अपने सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य इकाईयों डिस्पेंसरी, पॉलीक्लीनिक को तैयारी जारी रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि डीजी हेल्थ की ओर से सभी को बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण के निर्देश
सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस के लक्षण, पहचान, उपचार और दिशा-निर्देशों के बारे में दोबारा प्रशिक्षण देंगे। कोरोना वायरस के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न किया जाए और समय पर आने वाले मरीजों को इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य इकाइयों को कोरोना जांच के लिए आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह परीक्षण किट सरकारी ई-खरीद मंच (जीईएम पोर्टल) के माध्यम से समय पर मंगवाए जाएं ताकि आपात स्थिति में कोई कमी न हो। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोरोना के संभावित खतरे को हल्के में न लिया जाए। पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से तैयार हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed