फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In times of crisis, farmers must donate wheat, coronavirus, lockdown

हरियाणाः संकट की घड़ी में सीएम ने किसानों से की दान की अपील, क्वारंटीन लोगों पर कड़ी नजर है

Wed, 08 Apr 2020 11:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 08 Apr 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
In times of crisis, farmers must donate wheat, coronavirus, lockdown
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
देश के भंडार अन्न से भरने वाले हरियाणा के अन्नदाता संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ आ खड़े हुए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए किसानों ने अन्नदान कर देश सेवा का निर्णय लिया है। किसानों से अन्न दान कराने का बीड़ा भारतीय किसान यूनियन हरियाणा ने उठाया है। जिसका समर्थन करते हुए सीएम मनोहर लाल ने भी किसानों से प्रति क्विंटल 1 से 5 किलोग्राम तक अन्न दान की अपील की है।
विज्ञापन


किसान जैसे ही अपनी फसलों को बेचने के लिए मंडी या खरीद केंद्रों में लाएंगे, उनसे आढ़ती व अधिकारी पूछेंगे कि वे सरकार को अन्न दान करना चाहते हैं या नहीं। अगर वे हां कहेंगे तो उनकी मर्जी अनुसार प्रति क्विंटल अनाज दान के हिस्से में डाल दिया जाएगा। किसान को फसल की उतनी ही मात्रा का भुगतान होगा, जितनी दान के बाद बचेगी।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान के शुरू के हिस्से को भी दोहराया। यूनियन की हरियाणा इकाई के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से बीते सप्ताह अपील की थी कि वे विपदा की घड़ी में सरकार के सभी निर्धारित नियमों का पालन करें। देश, प्रदेश को हमारे सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्र के सभी अन्नदाता किसानों से प्रार्थना है कि हर किसान कम से कम 1 किलो प्रति क्विंटल गेहूं, सरसों, चने अथवा जो भी फसल वे पैदा करते हैं, उसमें से देश की सेवा के लिए अपने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को जाकर दान करें ताकि सरकार दान के अन्न को भूखे, गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सके।

हमेशा से ही देश के निर्माण में किसान का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिससे उसको अन्नदाता की उपाधि दी गई है। मंगलवार को सरकार के साथ बैठक में आढ़तियों ने 0.10 प्रतिशत देने की हामी भर दी है।

क्वारंटीन लोगों की मूवमेंट पर नजर रखें अफसर

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों में जो क्षेत्र क्वारंटीन किए गए हैं, ऐसे क्षेत्रों में क्वारंटीन अवधि के दौरान और इस अवधि की समाप्ति की बाद लोगों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए एक सुपरवाइजर अधिकारी लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि उपायुक्तों को स्थानीय स्तर पर समस्याओं को बारीकी से समझना चाहिए और इसका विश्लेषण करना चाहिए तथा जमीनी स्तर पर हल करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा, मेडिकल कॉलेजों और सिविल अस्पतालों में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वर्तमान योजना के अतिरिक्त अन्य कार्य योजना तैयार की जाए।

कोरोना वायरस के कम्युनिटी फैलाव को रोकने के लिए अपने-अपने जिलों में कंटेन्मेंट प्लान तैयार करें और इसे बनाते समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed