फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In tight security, the candidates took the TGT exam in two sessions

Panchkula News: कड़ी सुरक्षा में परीक्षार्थियों ने दो सत्रों में दी टीजीटी परीक्षा

Sun, 30 Apr 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
In tight security, the candidates took the TGT exam in two sessions
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। टीजीटी के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिला प्रशासन और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। परीक्षा के पहले दिन शनिवार को सुबह 10.30 से दोपहर 12.15 बजे तक और शाम 3.15 बजे से 5 बजे तक दो सत्रों में टीजीटी के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इसमें करीब 13 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। रविवार को भी दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को गहने, धागे और कोई भी डिवाइस अंदर लेकर नहीं जाने दी गई। कुछ परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर भी चेकिंग की गई। शहर के सेक्टर-6 स्थित राजकीय स्कूल में परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को 20 मिनट तक रोककर रखा गया। पुलिस ने गेट नहीं खोला। इस कारण परीक्षार्थियों और उनके साथ आए परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना था कि अंदर से निर्देश मिलने पर ही गेट खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed