{"_id":"63c45b3ac9cec5133f7570a7","slug":"in-the-series-of-programs-of-75th-amrit-mahotsav-haryana-will-be-yogmay-on-international-yoga-day-panchkula-news-pkl47431079-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमयी होगा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमयी होगा हरियाणा
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब की बार शहरों के साथ हरियाणा का ग्रामीणांचल भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमयी दिखेगा। दरअसल मकर संक्रांति के दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक क्लिक के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 266 योग सहायकों को ऑनलाइन जॉब ऑफर भेजे है। बता दें कि लगभग 340 योग सहायकों को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री की पहल पर 266 योग सहायकों की सेवाएं लेने की पेशकश की गई। यह योग सहायक ग्रामीणांचल में बनाए गए पार्क एवं व्यायामशालाओं में लोगों को योग के प्रति प्रेरित करेंगे। 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा का ग्रामीण अंचल भी पूरी तरह से योगमयी नजर आएगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं, कबड्डी व कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों में देश व विदेश में पहचान बना चुका हरियाणा अब योग में भी आगे नजर आएगा।
मुख्यमंत्री की पहल पर अब आने वाले समय में गांवों के पार्क एवं व्यायामशालाएं बदली-बदली नज़र आएगी। प्रथम श्रेणी अधिकारियों को ग्राम संरक्षक के रूप में गांवों के पार्कों एवं व्यायामशालाओं का निरीक्षण कर सीधे इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इन अधिकारियों को दी। इसी कड़ी में 3000 से अधिक अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ तीन चरण के संवाद में जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि अब गांवों के युवा क्लब, भूतपूर्व सैनिकों या प्रबुद्ध नागरिकों की एक समिति बनवाकर भी इन पार्क एवं व्यायामशालाओं का रखरखाव सुनिश्चित करें। इस वर्ष का योग दिवस हरियाणा में विशेष रहेगा, क्योंकि अब योग सहायकों की सेवाएं लेने की पहल की है। अब की बार ग्रामीण आंचल भी योगमय होगा।