{"_id":"5fee2fbc8ebc3e3d4310ab4d","slug":"in-the-new-year-street-sweeping-operators-will-get-space-in-sectors-pkl-office-news-pkl399106551","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष में रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सेक्टरों में मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष में रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सेक्टरों में मिलेगी जगह
विज्ञापन
पंचकूला। अब रेहड़ी फड़ी वालों की परेशानी खत्म होने वाली है। नववर्ष पर नगर निगम की टीम जल्द ही रेहड़ी-फड़ी वालों के पुनर्वास की योजना बना रही है। इसके लिए जगह का निरीक्षण किया जा रहा है, जल्द ही हरेक सेक्टर में रेहड़ी फड़ी संचालकों को एक निश्चित स्थान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसी सिलसिले में नगर निगम पंचकूला के आयुक्त आरके सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ सेक्टर-19 का दौरा भी किया। वहां रेहड़ी-फड़ी वालों के पुनर्वास के लिए एक साइट का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उनके साथ उप निगम आयुक्त दीपक सूरा भी मौजूद रहे। निगम द्वारा शहर के प्रत्येक सेक्टर में रेहड़ी-फड़ी वालों को एक ही जगह पर स्थान उपलब्ध करवाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा वेंडरों को निगम की तरफ से इन स्थानों पर हर संभव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। वेंडरों को एक स्थान उपलब्ध होने से नागरिकों को भी खरीद फरोख्त करने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
बस स्टाप और पार्कों का लिया जायजा
उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर नवनिर्मित बस स्टॉप का भी जायजा लिया। इसके साथ-साथ शहर की साफ सफाई को लेकर भी सेक्टर- 16 और सेक्टर-17 के पार्कों की साफ-सफाई की दिशा में भी जायजा लिया। उन्होंने कालका में स्थित निगम के कार्यालयों का दौरा कर निरीक्षण किया। आयुक्त ने सेक्टर-14 स्थित निगम कार्यालय के प्रांगण में साफ-सफाई करने वाली मशीन को स्वयं चलाकर टेस्ट किया।
नागरिक अपने सिटी को रखें स्वच्छ
शहरवासियों से विशेष तौर पर आग्रह कर कहा कि वे स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण 2021 के स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें ताकि पूरे शहर को सफाई की दिशा में नंबर-1 लाया जा सके। उन्होंने यह भी अपील की कि निगम द्वारा विभिन्न सेक्टरों में चलाए जा रहे परिवार पहचान पत्र अभियान में भी शामिल हों और जिन्होंने अभी तक अपने परिवार का परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है वो निर्धारित केंद्रों पर जाकर अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
पंचकूला में रेहड़ी फड़ी वालों के लिए हम साइट्स देख रहे हैं। प्रयास है कि जल्द ही उनको नया स्थान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही नववर्ष पर लोगों से मेरा अनुरोध है कि पंचकूला को स्वच्छ रखने में अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। - आरके सिंह आयुक्त, नगर निगम पंचकूला