{"_id":"65b82b68d4815233c60beb44","slug":"in-the-meeting-of-nursing-association-with-the-health-minister-agreement-was-reached-only-on-some-demands-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6214-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नर्सिंग एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में कुछ मांगों पर ही बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नर्सिंग एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में कुछ मांगों पर ही बनी सहमति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान विनीता बांगड़ और अन्य सदस्यों की सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय चंडीगढ़ में बैठक हुई। बैठक में स्टडी लीव पे करने पर सहमति बनी, लेकिन नर्सिंग अलाउंस केंद्र सरकार की तर्ज पर देने पर सहमति नहीं बनी। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर को ग्रेड सी से ग्रेड बी में शामिल करने पर भी सहमति नहीं बनी। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की स्टेट प्रेसिडेंट विनीता बांगड़ ने बताया कि मुख्य मांगें इस बार की मीटिंग में नहीं मानी गई हैं।
150 नर्सिंग के खाली पद नियमित करने की बात पर सहमति बनी है। इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, अतिरिक्त मुख्य सचिव जी.अनुपमा, हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक आरएस पूनिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से महासचिव योगेश शर्मा, संस्थापक सदस्य सुशीला कौशिक, संयुक्त सचिव संतोष शर्मा, रूबी मोर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कविता ढिल्लों, आशीष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।