फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the meeting of Kalka Nagar Parishad, approval was given to build parks in 31 wards, cow shelters will also be built

Panchkula News: कालका नगर परिषद की बैठक में 31 वार्डों में पार्क बनाने को मिली मंजूरी, गोशालाएं भी बनेंगी

Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of Kalka Nagar Parishad, approval was given to build parks in 31 wards, cow shelters will also be built
पिंजौर। नगर परिषद कालका के विकास कार्यों पर चर्चा के लिए नगर परिषद कालका की बैठक फॉरेस्ट कांप्लेक्स पिंजौर के काॅन्फ्रेंस हॉल में कृष्ण लाल लांबा चेयरमैन नप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से विधायक शक्ति रानी शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा ईओ जरनैल सिंह, एमई दर्शन सिंह सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। चेयरमैन ने कहा कि हर वार्ड में पार्षद 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवा सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में गलियों का शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन

कुछ पार्षदों ने उनके वार्डों में विकास कार्य को गति न मिलने पर रोष व्यक्त किया। बैठक में विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में कोशिश रहेगी कि सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य किया जाए। आने वाले समय में सड़कों में सुधार होगा, बिजली व्यवस्था मजबूत की जाएगी, पानी पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कालका वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगीं। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब हम मिलकर काम करेंगे और उन दिक्कतों को दूूर कर सकेंगे, जिनका सामना सभी वार्डवासी और पार्षद कर रहे हैं। अगर हम मिलकर काम नहीं करेंगे तो आगे बढ़ने में दिक्कत आएगी।
बैठक में नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने अपने प्रस्ताव रखे, जिसमें गलियों के निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, डंगा लगवाने, बावड़ियों की सफाई, पार्क सौंंदर्यीकरण, धर्मशाला के शेड का काम, आंगनबाड़ी के लिए जगह उपलब्ध करवाना, पार्क व खेल का मैदान बनाना, श्मशानघाट में सुविधाएं उपलब्ध करवाना, सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध करवाना, धर्मशाला की मरम्मत आदि प्रस्ताव पेश किए गए।

ईओ जरनैल सिंह ने बताया कि 31 वार्डों में पार्क बनाना, अपनी गोशाला के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। इस मौके पर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के प्रधान लाल सिंह की अगुवाई में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा को मांग पत्र सौंपते हुए बिटना रोड परशुराम मंदिर के समीप जगह दिए जाने की मांग को नगर परिषद कालका के एजेंडे में शामिल करने का आग्रह किया। एसोसिएशन की मांग पर विधायक सहित चेयरमैन ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed