फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the case of lathi charge on farmers, the commission sought report in 4 weeks

आयोग ने लाठीचार्ज की चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Fri, 03 Sep 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
In the case of lathi charge on farmers, the commission sought report in 4 weeks
चंडीगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर करनाल के डीसी, एसपी से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट सौंपने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया गया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिन पहले आयोग पहुंचकर इसकी शिकायत की थी। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें किसानों को न्याय मिलने की उम्मीद है। प्रशासन बिना लीपापोती किए निष्पक्ष तरीके से जांच कर आयोग को रिपोर्ट सौंपेगा और तुरंत प्रभाव से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने आयोग को लाठीचार्ज का पूरा घटनाक्रम पेन ड्राइव में दिया था और ज्ञापन सौंपकर किसानों को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई थी। आयोग ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed