{"_id":"60c50ac78ebc3e11ea325bc4","slug":"in-sector-8-the-shopkeepers-and-their-staff-were-vaccinated-the-speaker-of-the-assembly-launched-the-campaign-pkl-office-news-pkl41649197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-8 में दुकानदारों और उनके स्टाफ को लगाया टीका, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-8 में दुकानदारों और उनके स्टाफ को लगाया टीका, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
पंचकूला। ग्राहकों में कोरोना की दहशत खत्म करने और व्यापार को ट्रैक पर लाने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को सेक्टर-8 की डिस्पेंसरी में दुकानदारों और उनके स्टॉफ के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत की।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अलग-अलग ग्रुप की पहचान कर नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पंचकूला के सभी मार्केट के दुकानदारों और स्टाफ का टीकाकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत दुकानदारों और उनके स्टाफ का टीकाकरण मार्केट के साथ लगती डिस्पेंसरी में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि अधिकतर ऐसे दुकानदार और स्टाफ सदस्य हैं, जिनको कोविड का पहला टीका लगाया जाना है इसलिए उनका टीकाकरण होने के पश्चात उनकी दुकानों के बाहर एक पहचान चिह्न चस्पा किया जाएगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि इस दुकान के सभी सदस्यों को कोविड की पहली डोज लग चुकी है और यह दुकान पूर्ण रूप से सैनिटाइज है, ताकि ग्राहकों को संतुष्टि हो सके कि वे जिस दुकान से सामान खरीद रहे हैं, वह उनके लिए सुरक्षित है।
अगले चरण में औद्योगिक क्षेत्र में लगेगा टीका
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि दुकानदारों का टीकाकरण करने के पश्चात अगले चरण में औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल, सिविल सर्जन जसजीत कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा तथा परमजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, एसपी गुप्ता, पार्षद जय कौशिक व सोनिया सूद, जिला सचिव सुरेंद्र मनचंदा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित सेन, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीबी सिंघल व सेक्टर-8 के दुकानदार व उनके कर्मचारी उपस्थित रहे।