{"_id":"6917980049c9b8c2b100c2f3","slug":"in-sector-12-raila-village-a-father-and-his-sons-were-attacked-with-sticks-after-entering-their-house-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129498-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-12 रैला गांव में घर में घुसकर पिता और बेटों पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-12 रैला गांव में घर में घुसकर पिता और बेटों पर लाठी-डंडों से हमला
Sat, 15 Nov 2025 02:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ले में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद, आरोपियों ने हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12 रैला गांव में गया प्रसाद और उनके बेटों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार गया प्रसाद निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। 9 नवंबर की शाम करीब 7 बजे जब वह ड्यूटी से घर लौटे तो मोहल्ले में महाबीर और राहुल उर्फ बौनी गाली-गलौच कर रहे थे। गया प्रसाद ने उन्हें गाली देने से रोका लेकिन आरोपियों ने उल्टा उनसे भिड़ने की कोशिश की और उनके बेटे पुनीत को बुलाने की बात कही। उस समय उनका बड़ा बेटा राकेश और उसकी पत्नी भी घर पर मौजूद थे। विवाद हाथापाई में बदल गया लेकिन पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
करीब आधे घंटे बाद महाबीर, राहुल उर्फ बौनी और 2-3 अन्य युवक दोबारा घर के सामने आए। उन्होंने गाली-गलौच करते हुए हाथों में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गया प्रसाद के पैर और सिर में चोटें आईं जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उनके बेटों राकेश और पुनीत को भी हल्की चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।