{"_id":"665bade0652f0f67ce05aea5","slug":"in-mauli-seven-workers-were-trapped-in-the-factory-for-twenty-minutes-one-truck-turned-to-ashes-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-112457-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मौली में सात मजदूर बीस मिनट तक फैक्टरी में फंसे रहे, एक ट्रक राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मौली में सात मजदूर बीस मिनट तक फैक्टरी में फंसे रहे, एक ट्रक राख
विज्ञापन
मौली में अलीपुर, पंचकूला, नारायणगढ़ की करीब 10 गाड़ियों ने देर शाम तक आग पर काबू पाया
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मौली गांव की एक फैक्टरी समेत जिले में शनिवार को आग लगने की चार घटनाएं हुईं। मौली में सात मजदूर जहां बीस मिनट के लिए फैक्टरी में फंस गए, वहीं माल से भरा एक ट्रक भी जल गया। इसके अलावा खड़क मंगोली में एक झुग्गी में आग लगने से सिलिंडर फट गया। इसके अलावा इंदिरा कॉलोनी में लगी आग से दो घरों को नुकसान पहुंचा है। मोरनी के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। मौली में अलीपुर, पंचकूला, नारायणगढ़ की करीब 10 गाड़ियों ने पहुंचकर देर शाम तक आग पर काबू पाया।
सबसे बड़ी आग लगने की घटना रायपुररानी के मौली गांव स्थित फैक्टरी की है। मौली पुलिस चौकी के नजदीक स्थित विवेक इंटरप्राइजेज फैक्टरी में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। मालिक शीशपाल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में प्लास्टिक बैग, पेपर बॉक्स, कछुआ छाप क्वाइल आदि का सामान तैयार किया जाता है। दोपहर को अचानक फैक्टरी के गेट के पास पड़े बुरादे में आग लग गई। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत मौली पुलिस चौकी और दमकल विभाग कार्यालय अलीपुर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे सात कर्मचारियों को आसपास के गांवों के लोगों की सहायता से फैक्टरी का शेड तोड़कर और सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। इस दौरान माल लोड करने के लिए खड़ा एक ट्रक भी आग की भेंट चढ़ गया। उस समय ट्रक चालक नजदीक किसी ढाबे पर खाना खाने गया था। मौली पुलिस चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि फैक्टरी में आग लगने के करीब 20 मिनट के अंदर कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया था। फैक्टरी मालिक शीशपाल ने बताया कि आगजनी की इस घटना में मशीनों और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
दोनों परिवारों को दी जाएगी आर्थिक सहायता : पूर्व उपमुख्यमंत्री
इंदिरा काॅलोनी स्थित दो घरों में शनिवार दोपहर आग लग गई। स्थानीय पार्षद उषा रानी ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। महज दस मिनट के अंदर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन भी पहुंच गए। स्थानीय पार्षद ने उन्हें परिवार से मिलवाया। जहां दोनों परिवारों से मिलने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
फैक्टरी में आग पर काबू पा लिया गया है। मौली की जिस फैक्टरी में आग लगी थी। उसके पास फायर एनओसी नहीं था। - तरसेम सिंह, फायर अधिकारी, दमकल विभाग