फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Kalyug, God is attained only by the name of Hari: Storyteller Sakshi Gopal

कलयुग में केवल हरि नाम से होती है भगवान की प्राप्ति : कथावाचक साक्षी गोपाल

Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
In Kalyug, God is attained only by the name of Hari: Storyteller Sakshi Gopal
पंचकूला। सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में हरे कृष्णा समिति पंचकूला और इस्कॉन कुरुक्षेत्र की ओर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के पहले दिन कथावाचक साक्षी गोपाल ने श्रीमद्भागवत के महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा ही भगवान श्रीकृष्ण का साहित्यिक अवतार है। भागवत जीव को भगवान के भक्तों के प्रति कोई कुविचार नहीं आना चाहिए। भगवान कहता है कि भगवान के भक्तों का सम्मान भगवान से भी अधिक होना चाहिए। भगवान को पाने के लिए मनुष्य सदैव सतकर्म करने चाहिए। कलियुग में भगवान को पाने के लिए हरि नाम का जप बेहद जरूरी है और कलियुग में केवल हरि नाम से भगवान की प्राप्ति हो जाती है। आगे कि कथा सुनाते हुए कथावाचक साक्षी गोपाल महाराज ने कहा कि यह मौलिक संसार दुखालय है। भवसागर से पार होने के लिए हरिनाम और वैष्णव जन संग का सहारा लेना ही पड़ेगा। हरिनाम संकीर्तन से प्राणी का हृदय निर्मल होने के साथ शुद्ध हो जाता है तथा मानव काम, क्रोध, मद, मोह, अंहकार से मुक्त हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जब हम श्रद्धा और
विज्ञापन

शुद्ध मन से भगवान के असीम नाम का जप करते है तो वह भगवान स्वयं अप्रत्यक्ष रूप से प्रकट हो जाते है। कथा को श्रवण करने के लिए पूरे शहर से श्रद्धालु पहुंचे थे । कथा के बाद प्रसाद के रूप में कथा सुनने आएं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed