{"_id":"626c3f99a0aaf45b311cfcb7","slug":"in-kalka-there-will-be-electricity-for-a-total-of-six-and-a-half-hours-at-different-times-pkl-office-news-pkl449164288","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
कालका। बिजली संकट के कारण लंबे समय से शहर में दिनरात लग रहे बिजली कटों की वजह से शहरवासी परेशान हैं। अब बिजली निगम कालका की ओर से भी बिजली कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिजली निगम के मुताबिक शहर में आगामी कुछ दिनों तक रोजाना अलग-अलग समयानुसार कुल साढ़े छह घंटे तक बिजली कि कटौती की जाएगी। बिजली निगम कालका के अधिकारियों ने बताया कि उपमंडल कार्यालय कालका के अंतर्गत 66केवी बिजली घर कालका में बिजली संकट के कारण 11केवी मां काली फीडर, 11केवी कालका फीडर, 11केवी भारत नगर फीडर, 11केवी बाढ़ गोदाम फीडर, 11केवी बिटना फीडर में बिजली कट के कारण समस्त कालका और उसके पास लगते सभी गांव की बिजली बंद रहेगी। इसके मद्देनजर कालका शहर और रायतन क्षेत्र की बिजली सप्लाई के दौरान कट लगेंगे।
यह है बिजली कट की समय सारिणी
- रात 2 बजे से 3 बजे तक
- सुबह 5 बजे से 6 बजे तक
- सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक
- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
इसके अलावा भी किसी भी समय कट लगने की संभावना है।
शहरवासी करें सहयोग
पूरे प्रदेश में बिजली संकट की समस्या चल रही है, इस कारण शहर में पिछले कुछ रोज से अघोषित कट लग रहे थे। इसकी कोई अनुसूची नहीं थी। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के माध्यम से बिजली कटों का एक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगले कुछ दिन तक अलग-अलग समयानुसार कुल साढ़े छह घंटे तक बिजली की कटौती होगी। सरकार बिजली के इस संकट को दूर करने के लिए प्रयासरत है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात मिल जाएगी। शहरवासियों से अपील है कि बिजली संकट की इस घड़ी में वह विभाग का सहयोग करें।
-नीरज कुमार, एसडीओ, बिजली निगम कालका।