फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Kalka, a 75-foot-tall effigy of Ravana will be set on fire, while the effigies of Meghnada and Kumbhakarna will each be 65 feet tall.

Panchkula News: कालका में 75 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, 65-65 फीट के होंगे मेघनाद और कुंभकरण के पुतले

Mon, 19 Oct 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
In Kalka, a 75-foot-tall effigy of Ravana will be set on fire, while the effigies of Meghnada and Kumbhakarna will each be 65 feet tall.
आगरा के 21 कारीगर दो महीने से जुटे, 70 क्विंटल से अधिक बांस से बन रहे पुतले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। दशहरे को लेकर कालका की अनाज मंडी में तैयारियां जोरों पर हैं। भारत नाटक क्लब की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में इस बार 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। वहीं मेघनाद और कुंभकरण के 65-65 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए जा रहे हैं। तीनों पुतलों के निर्माण में 70 क्विंटल से अधिक बांस का इस्तेमाल हो रहा है। इन्हें भव्य रूप देने के लिए आगरा से आए 21 कारीगर पिछले दो महीने से जुटे हैं। इसके अलावा 15×15 फीट की लंका भी तैयार की जा रही है।
राम भक्त राजीव जिंदल, अवी गोयल और हर्ष जिंदल ने बताया कि दशहरे पर रावण दहन के साथ रंगारंग कार्यक्रम और आकर्षक आतिशबाजी होगी। मेले में खाने-पीने के स्टाल भी लगाए जाएंगे, ताकि शहरवासी परिवार सहित उत्सव का आनंद ले सकें।
विज्ञापन

चौथी पीढ़ी संभाल रही पुतले बनाने की परंपरा
कारीगर बादशाह कुरैशी अली ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से पुतले बनाने की कला से जुड़ा है। वह इस परंपरा को आगे बढ़ाने वाली चौथी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं। हर साल दशहरे के लिए पुतले तैयार करना उनके परिवार की परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed