फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In CBSE 10th result, Srishti of Panchkula is among the top 20 students of the country

Panchkula News: सीबीएसई 10वीं के परिणाम में पंचकूला की सृष्टि देश के 20 विद्यार्थियों में शामिल

Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
In CBSE 10th result, Srishti of Panchkula is among the top 20 students of the country
दसवीं क्लास की छात्रा सृष्टि शर्मा अपने पिता के साथ।
500 में से 500 अंक हासिल करने का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती हैं सृष्टि
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में सौ प्रतिशत अंक लाकर पंचकूला सेक्टर-25 की सृष्टि ने ट्राइसिटी में टॉप किया है। सेक्टर-15 भवन विद्यालय की छात्रा सृष्टि ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं।

सृष्टि ने सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि रोज 9 से 10 घंटे घर पर पढ़ाई करती थी। सृष्टि के पिता राजीव शर्मा बचपन से पोलियो के शिकार हैं, इस वजह से उनके दोनों पैर काम नहीं करते हैं। राजीव शर्मा चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित सिटको में बतौर क्लर्क सेवाएं दे रहे हैं। सृष्टि को पढ़ना पसंद है। खाली समय में वह पेंटिंग करना पसंद करती हैं। वह आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

सीख दी : मनुष्य का जीवन बड़े सौभाग्य से मिला है। इसलिए हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए। ऐसा कार्य करें कि देश को आप पर गर्व हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed