फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In broad daylight, people entered the house and looted gold ornaments from a woman at gunpoint

Panchkula News: दिनदहाड़े घर में घुसकर हथियारों की नोक पर महिला से लूटे सोने के गहने

Fri, 23 May 2025 09:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
In broad daylight, people entered the house and looted gold ornaments from a woman at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़। शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक रिहायशी क्षेत्र रणजीत एवेन्यू में तीन लुटेरों ने एक घर में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट कर डाली। रणजीत एवेन्यू में स्थित एक घर में रहने वाली प्रगति जैन ने बताया कि वह घर में अपने बच्चे को सुलाकर नहाने के लिए घर के दूसरे फ्लोर पर गई तो नीचे वाली फ्लोर पर उसे आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह नीचे आई तो दो व्यक्ति उनके घर में मौजूद थे। इन लोगों ने उसको तेजधार हथियार दिखाकर डराया और उसके गहने छीनकर ले गए।

उन्होने बताया कि एक तीसरा व्यक्ति घर के बाहर मोटरसाईकल पर बैठा था। वह वारदात के बाद घर मे घुसने वाले दोनों व्यक्तियों को लेकर भाग गया। अक्षय जैन ने बताया कि यह घटना 11 बजे के करीब की है। लुटेरे घर के गेट से अंदर दाखिल न होकर दीवार से छलांग लगाकर अंदर आए थे। उसी तरह से बाहर गए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के करीब पांच लाख रुपये के गहनों की लूट हुई है। वारदात की जानकारी के बाद थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ पवन चौधरी ने बताया कि इस सबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि सिटी पुलिस और सीआईए स्टाफ की दो दो टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुट गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed