फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In 205 accidents in ten accident prone areas, 85 lost their lives, 110 were injured.

Panchkula News: दस दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में 205 हादसों में 85 ने गंवाई जान, 110 हुए घायल,

Wed, 20 Nov 2024 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
In 205 accidents in ten accident prone areas, 85 lost their lives, 110 were injured.
हादसों से बचाव के लिए अधिकारियों की बनाई कमेटी, टीम मौके का मुआयना कर देगी रिपोर्ट
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त को रेड लाइट जंप, रेश ड्राइविंग करने वालों के चालान करने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिछले साल 232 सड़क हादसों में 102 लोगों ने जान गंवाई और 197 लोग घायल हुए थे। इस साल 205 सड़क हादसे हुए। इसमें 85 लोगों की जान गई। करीब 110 लोग घायल हुए। हादसों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर प्रशासन ने जिले में करीब 10 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित किए हैं। यह जानकारी सेक्टर-1 के लघु सचिवालय में मंगलवार जिला सड़क सुरक्षा समिति की सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर हुई बैठक में दी गई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पीएमडीए को दुर्घटना संभावित क्षेत्र और ब्लिंकिंग लाइट का 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि लंबित कार्यों की वजह से जिले का कोई भी नागरिक दुर्घटनाग्रस्त ना हो, इसके लिए संबंधित विभाग की जिम्मेवारी तय की जाएगी। एसडीएम पंचकूला, सचिव आरटीए, एसीपी और संबंधित विभाग के अधिकारी के साथ एक कमेटी बनाई जो मौके का मुआयना करेगी और उसके बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा सर्दी में रिफ्लेक्टर और सफेद पट्टी लगाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में एचओडी अपने विभागों की पूरी रिपोर्ट के साथ पहुंचें और कार्यों की प्रस्तुति दें।
विज्ञापन

अधिकारी दौरा कर अपनी रिपोर्ट दें
उपायुक्त ने पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे-7, न्यू पिंजौर बाईपास, एचएमटी गेट पिंजौर समेत अन्य स्थानों पर बने दुर्घटना संभावित क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने भी संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग की एटीआर, रोड सेफ्टी रिपोर्ट को जल्द भेजने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कमेटी माजरी चौक, राजकीय काॅलेज सेक्टर-1 का मुआयना कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि उस पर जल्दी कार्य शुरू करवाकर लोगों को होने वाली असुविधाओं को खत्म किया जा सके। उन्होंने नगर निगम के आयुक्त अपराजिता को शहर के सारे सीसीटीवी कैमरे जांच कर शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूखोमाजरी बाईपास पर लगने वाले जाम से दिलाएं राहत
सूखोमाजरी बाईपास पिंजौर में लगने वाले जाम को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो और नागरिकों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। पिंजौर शहर में छोटे-बड़े करीब 70 फीसदी वाहन बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ की तरफ जाते हैं। सैकड़ों कारखानों में जाने वाले भारी भरकम बड़े-बड़े वाहन पिंजौर के तंग बाजार से निकलते हैं, जिस कारण अवसर यहां जाम की समस्या रहती है।





नशा कर गाड़ी चलाने वालों पर करें कार्रवाई
उपायुक्त ने डीसीपी को रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रेडलाइट क्रास करने, नशा करके गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा चालान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इनकी वजह से अन्य लोगों का बचाव किया जा सके। न्यू पिंजौर बाईपास को लेकर उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाईओवर से आने वाले वाहन चालक रांग साइड से पंचकूला की तरफ आते हैं, ऐसे में इस जगह की सफाई करवाई जाए। साथ ही वाहन को सही दिशा में जाने के लिए ब्लिंकिंग की व्यवस्था की जाए।

ये हैं दस ब्लैक स्पॉट
- नेशनल हाईवे-7 सेक्टर-25 व 26 कट
- नेशनल हाईवे-7 सेक्टर-26 व 27 कट
-पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 अमरावती के पास
-पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 सुरजपुर बस स्टॉप के पास
-पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 एचएमटी एरिया के समीप
-माजरी चौक पर से ओल्ड पंचकूला
-पिंजौर में नेशनल हाईवे-5 सुरजपुर बाईपास
-कालका में गांधी चौक के पास
-नेशनल हाईवे-21ए पिंजौर सुखोमाजरी बाईपास
-चंडीमंदिर कमांड अस्पताल के सामने
-सेक्टर-6 व 7 की ट्रैफिक लाइट पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed