फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Impact of red alert: Two Kalka-Shimla toy trains cancelled today.

Panchkula News: रेड अलर्ट का असर, कालका-शिमला की दो टॉय ट्रेनें आज रद्द

Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Impact of red alert: Two Kalka-Shimla toy trains cancelled today.
भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड का फैसला, यात्रियों को कॉल और एसएमएस से दी जा रही सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला रेल मार्ग पर मंगलवार को चलने वाली दो महत्वपूर्ण टॉय ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में रविवार देर रात अधिसूचना जारी की।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को कालका-शिमला हिमदर्शन स्पेशल (ट्रेन संख्या 52459) और कालका-शिमला हिमालयन क्वीन (ट्रेन संख्या 52455) का संचालन नहीं किया जाएगा। इन ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को कॉल और एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान कालका-शिमला रेल मार्ग पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और ट्रैक पर मलबा आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन जोखिमपूर्ण हो सकता है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में कैथलीघाट के पास भूस्खलन के कारण एक टॉय ट्रेन ट्रैक पर फंस गई थी। उस दौरान यात्रियों को सुरक्षित बसों के माध्यम से कालका पहुंचाया गया था। इसी घटना के बाद रेलवे प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed