फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal Vehicles Encroach on Billa Bus Stop; Passengers Struggle to Catch Buses

Panchkula News: बिल्ला बस स्टॉप पर अवैध वाहनों का कब्जा, यात्रियों को बस पकड़ने में मशक्कत

Sat, 04 Apr 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal Vehicles Encroach on Billa Bus Stop; Passengers Struggle to Catch Buses
बसें आगे-पीछे रुक रहीं, बुजुर्गों व महिलाओं को ज्यादा परेशानी; हादसे का भी खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव बिल्ला के बस स्टॉप पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों का कब्जा होने से यात्रियों को बस पकड़ने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि बसें निर्धारित स्थान पर न रुककर आगे-पीछे रुक रही हैं, जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को दिक्कत के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस बस स्टॉप पर दिनभर अवैध रूप से खड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों के कारण बस चालकों को स्टॉप पर बस रोकने में परेशानी होती है, जिसके चलते बसें सही स्थान से हटकर रुकती हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को कई बार अपने सामान के साथ दौड़कर बस तक पहुंचना पड़ता है, जो जोखिम भरा साबित हो सकता है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस अव्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बस स्टॉप पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों और तेज रफ्तार ट्रैफिक के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टॉप से अवैध रूप से खड़े वाहनों को तुरंत हटाया जाए और यहां सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से बस का इंतजार करने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed