फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal street vendors are being set up in Sector-21.

Panchkula News: सेक्टर-21 में अवैध रूप लग रही रेहड़ी-फड़ी

Thu, 20 Nov 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal street vendors are being set up in Sector-21.

विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में अवैध रेहड़ी-फड़ी का कब्जा बढ़ता जा रहा है जिससे शहर की प्रमुख सड़कें जाम का अड्डा बन चुकी हैं। सेक्टर-21 में सड़क किनारे खड़ी अवैध रेहड़ियों की वजह से वाहन चालकों के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का सवाल है कि नगर निगम आखिर मौन क्यों है और कार्रवाई कब होगी।
लोगों का कहना है कि शहर के कई सेक्टरों में अवैध रेहड़ी-फड़ी लग रही हैं। इस कारण रोज जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को कई बार हालात से अवगत करवाया लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शाम के समय सेक्टरों में जाम लगने के कारण वाहन टकराने व ड्राइवरों के बीच झगड़े की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन

सेक्टर-21 मार्केट के पास स्कूल भी स्थित है जहां सुबह-शाम बच्चे आते-जाते हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे का खतरा रहता है। बुधवार को जब जाम ने विकराल रूप ले लिया तो लोगों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पहुंचे और सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों व रेहड़ियों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यही स्थिति नियमित रूप से रहती है लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं आता। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम तुरंत कार्रवाई करे और सेक्टर-21 सहित पूरे शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाकर सड़कें सुचारू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed