{"_id":"68c87dca068ba59d11057a9b","slug":"illegal-occupation-of-panchayat-land-people-angry-with-the-silence-of-the-administration-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-126948-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी से लोग नाराज
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी में ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा होने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। खसरा नं. 75/16 के तहत दर्ज यह भूमि वर्तमान में प्रवासी लोगों द्वारा कब्जाई गई है। जानकारी के अनुसार यह भूमि पंचायत के नाम पर दर्ज है और इसके समीप ही तहसील कार्यालय तथा सरकारी कॉलेज स्थित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध कब्जे से कानून का उल्लंघन हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि पंचायत भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उसके वैध स्वामित्व को बहाल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि 20 अगस्त को पंचकूला उपायुक्त को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों में सुरेश सैनी, कृष्ण सैनी, दर्शन लाल, मंगल, श्याम लाल, सुभाष सैनी सहित अन्य ने चेतावनी दी है कि यदि कब्जा न हटाया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन का सहारा ले सकते हैं।
कोट...
पंचायत ने तहसील में निशान देही के लिए एप्लीकेशन दी हुई है। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है और उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में निशान देही का काम पूरा हो जाएगा। यदि उस स्थान पर अवैध कब्जा साबित होता है तो उसे हटाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी। -परमजीत कौर, सरपंच रायपुररानी